spot_img
spot_img
Friday, October 16, 2026
spot_img

युवती को शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण और कर ली दूसरी युवती से सगाई

दिनेशपुर (महानाद) : एक फौजी ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और फिर दूसरी युवती के साथ सगाई कर ली। युवती ने गौरा शक्ति ऐप पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को थाना दिनेशपुर क्षेत्र की एक युवती ने गौरा शक्ति ऐप के माध्यम से पुलिस को सूचना दी कि ग्राम कुल्हा निवासी राजेश भारद्वाज पुत्र रमेश सिंह भारद्वाज ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अब किसी अन्य युवती के साथर सगाई कर ली है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम कुल्हा निवासी जसवीर सिंह उस पर समझौता करने का दबाव बना रहा है तथा समझौते के कागजात पर जबरन हस्ताक्षर कराने का प्रयास कर रहा है।

युवती की सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना दिनेशपुर से महिला एसआई सहित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और युवती को सुरक्षित निकाला। इस दौरान मौके पर जसवीर सिंह द्वारा विवाद किए जाने की सूचना भी सामने आई। पुलिस टीम युवती एवं संबंधित व्यक्तियों को लेकर थाने पहुँची तथा युवती की तहरीर के आधार पर थाना दिनेशपुर में धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस के तहत राजेश भारद्वाज एवं अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया तथा आरोपी राजेश भारद्वाज एवं जसवीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शारीरिक शोषण के आरोप में मुख्य अभियुक्त राजेश भारद्वाज (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। राजेश की संबंधित सैन्य यूनिट को भी नियमानुसार सूचना दी जा रही है।

पुलिस टीम में एसआई नेहा राणा, लोकेश कुमार, हेड कांस्टेबल कृपाल बोरा तथा कांस्टेबल विकास चन्द्र शामिल थे।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने अपील की है कि किसी भी प्रकार के शारीरिक शोषण, उत्पीड़न, धमकी अथवा जबरन समझौते का दबाव बनाए जाने की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल पुलिस को सूचित करें। महिलाएँ गौरा शक्ति ऐप के माध्यम से भी अपनी शिकायत पुलिस तक पहुँचा सकती हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles