spot_img
spot_img
Saturday, October 17, 2026
spot_img

डिजाईन सेंटर के पास से स्मैक के साथ पकड़ा गया ढक्कन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने डिजाईन सेंटर के पास से एक स्मैक तस्कर को 1,36,500 रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आपको बता दें कि दिनांक 16.10.2026 को एसआई दिनेश चन्द्र सिंह, एसआई देवेन्द्र सिंह, कां. पूरन सिंह व देवनाथ के साथ गश्त करते हुए डिजाईन सेन्टर के पास पहुंचे तो वहां बस स्टैन्ड में एक व्यक्ति बैठा दिखायी दिया। जैसे ही गाड़ी वहां रोकी वह व्यक्ति एकदम से सकपका गया और जाने की कोशिश करने लगा।

शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके हाथ की मुट्ठी में 4.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मौ. अमन सैफी उर्फ ढक्कन पुत्र अब्दुल राशिद निवासी सुनहरी मस्जिद के पास, मौ. मझरा, काशीपुर बताया। ढक्कन ने बताया कि साहब मैं स्मैक पीने का आदी हूं, तथा छुटपुट स्मैक बेचकर अपने पीने का खर्चा भी निकालता हूं, नशेड़ी अक्सर स्मैक लेने के लिए यहाँ से आते-जाते रहते हैं इसलिए मैं नशेडियों को स्मैक बेचने के लिए आया था।

स्मैक बरामदगी के आधार पर पुलिस ने ढक्कन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बरामद स्मैक की कीमत 1,36,500 रुपये आंकी गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles