spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रजनेश सिंह
जैथरा/एटा (महानाद) : पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 22.09.2024 को प्रेमपाल पुत्र कश्मीर सिंह निवासी नगला जमुनी, थाना जैथरा, जिला एटा ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा जेब से 64,000 रुपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध में सूचना दी। प्राप्त सूचना पर धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वहीं, दिनांक 29.09.2024 को नरेशचन्द्र पुत्र भूरे निवासी नेहरूनगर, थाना जैथरा, एटा ने थाना जैथरा पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी जेब काटकर 33,500 रूपये निकाल लिए जाने के सम्बन्ध सूचना दी। सूचना पर धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

उक्त दोनों घटनाओं में प्रकाश में आए एवं गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को थाना जैथरा पुलिस ने दिनांक 01.10.2024 को ग्राम बादूंपुरा व ग्राम नगला नानकार को जाने वाले चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8600 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक ग्लैमर बाइक बरामद किये। अभियुक्त के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे है।

प्रभारी निरीक्षक जैथरा शंभूनाथ सिंह न बताया कि अभियुक्त एक संगठित गिरोह का सदस्य है। अभियुक्त व उसके साथी पशु मेले में व्यापारियों या किसानों के पीछे लग जाते हैं और कौन पैसे लेकर जा रहा है इस बात की रेकी करते हैं। उसके बाद जिस वाहन से वह व्यक्ति जाता है उसके साथ बैठकर एक व्यक्ति कुछ दूरी तक जाता है, फिर रास्ते में वह उतर जाता है। दूसरा व्यक्ति वहां से बैठकर जेब काटकर रुपयों को जेब से निकल लेता है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0स019/2021 धारा 3/5।/8 गौवध अधि0 व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 थाना जैथरा एटा,
2. मु0अ0स0 195/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना जैथरा जनपद एटा,
3. मु0अ0स0208/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कायमगंज फर्रूखाबाद,
4. मु0अ0सं0 311/2024 धारा 303(2) / 317(2) बी0एन0एस0 थाना जैथरा जनपद एटा,
5. मु0अ0स0 321/24 धारा 303(2) /317(2) वीएनएस थाना जैथरा जनपद एटा।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना जैथरा शम्भूनाथ सिंह, एसआई संदीप कुमार राणा, अभिषेक वत्सल, हे.कां. भूपेन्द्र सिंह, कां. विपिन भाटी, गौरव कुमार तथा नितिन पवार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles