spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

सड़क हादसे में वन विभाग के डिप्टी रेंजर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी (महानाद) : उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पहाड़ी अचंलों से रोजाना दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है। यहां लालकुआं के हल्दूचौड़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में वन विभाग के डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्दूचौड़ में इंडियन ऑयल चौराहे पर लिंक रोड से नेशनल हाईवे की तरफ आ रही मोटरसाइकिल को लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डिप्टी रेंजर होमेन्द्र मिश्रा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह हल्द्वानी डिवीजन के छकाता रेंज में तैनात थे और हल्दूचौड़ स्थित अपने घर पर आए हुए थे। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है जबकि कार को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचाया गया हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles