spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

जसपुर में निकली कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी की दमदार रैली

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी की निकली विशाल रैली में जसपुर नगर की जनता ने पुष्प वर्षा कर रैली का जोरदार स्वागत किया।

नैनीताल-उधम सिंह नगर लोक सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट पर हमला बोलते हुए कहा कि अजय भट्ट लोगों के बीच जाकर बोल रहे हैं कि मोदी के नाम पर वोट दो। मेरे नाम पर वोट मत दो। अब जनता तय करे वोट किसे करना है।

नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा चुनाव में जसपुर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने विशाल रैली निकाली। कांग्रेस की रैली का जनता ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। जसपुर के सिटी सैन्टर कार्यालय से पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजीव आर्य एवं प्रकाश जोशी एक विशाल रैली की शुरूआत कर जनता से रूबरू हुए और सभी का अभिवादन किया। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर चल रहे थे। रैली नगर के मुख्य मार्गाें गांधी पार्क, ठाकुर मंदिर, बारी चौक, मुख्य बाजार, कोतवाली रोड से होते हुए सुभाष चौक पर समाप्त हुई।

कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने अपनी 40 प्रतिशत सांसद निधि खर्च नहीं कर पाये। जिससे प्रतीत होता है कि क्षेत्र के विकास में उनकी कोई रूचि नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह चुुनाव आप का चुनाव है अपको चुनाव लड़ाना नहीं है बल्कि खुद ही चुनाव लड़ना है और पूरे क्षेत्र में जनता को भाजपा सरकार की तानाशाही कुशासन एवं भ्रष्टाचार को जनता को बताना है और जिस तरह से मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली है। उस सरकार को पूरे देश से उखाड़ फेकना है।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से भाजपा केवल मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रही है और भाजपा के पास अपने प्रत्याशी कोई नहीं है और जनता इस बार आर-पार की लड़ाई के लिए अपना मन बना चुकी है, क्योंकि जिस प्रकार से भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट लोगों के बीच जाकर बोल रहे हैं कि मोदी के नाम पर वोट दो, आप मेरे नाम पर मत दो तो इससे साफ होता है कि भाजपा के पास मोदी चेहरे के अलावा कोई भी चेहरा पूरे भारतवर्ष में नहीं है।

वहीं विकास को लेकर कहा कि आज जिस प्रकार से नैनीताल और उधम सिंह नगर में सांसद के द्वारा कोई भी विकास नहीं किया गया। इसे साफ हो गया कि इस बार भाजपा के खिलाफ लोगों ने मन बना रखा है। जिस प्रकार से भाजपा 400 के पार का नारा लगा रही है। केवल यह नारा है जो कि चुनाव के टाइम ही लगाया जाता है अब यह तो आने वाली तारीख में पता चलेगा कि 400 उसके पार है या 400 से नीचे। लेकिन उत्तराखंड की पांचो की पांचों सीटों पर कांग्रेस जीत रही है। भाजपा के खिलाफ लोगों ने मन बना रखा है। जिस प्रकार से जनता के बीच में जाकर मुझे प्यार और आशीर्वाद लोगों का मिल रहा है इससे साफ है कि जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रीतम सिंह, विधायक आदेश चौहान, विधायक संजीव आर्य, जितेंद्र शर्मा सोनू , जिला अध्यक्ष सुशील गाबा, नारायण बिष्ट, इख्तियार बब्लू, गजेन्द्र चौहान, सुंदरपाल सिंह एडवोकेट, दिग्विजय सिंह एडवोकेट, आदित्य गहलौत, शैलेन्द्र गहलौत, सर्वेश चौहान, राहुल गहलौत, सुभाष शर्मा, जाकिर हुसैन, सुलतान भारती, हकीम जफर, आबिद नूरी, अनीस रूबी, मौ. नाजिम, नफीस कादरी, शाकिब चौधरी, मौ. आरिफ, मोईन, डॉ. शुभ चन्द्र, आफताब आलम आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles