spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

प्रयास मानव विकास सोसायटी श्राद्ध पक्ष में लगाएगी 2000 पौधे: वंदना चौधरी

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : प्रयास मानव विकास सोसायटी श्राद्ध पक्ष में 2000 पौधे लगाएगी।

उक्त जानकारी देते हुए प्रयास मानव विकास सोसायटी की अध्यक्ष वंदना चौधरी ने बताया कि प्रयास मानव विकास सोसायटी द्वारा क्षेत्र में एक वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया जायेगा। सोसायटी ने श्राद्ध पक्ष में उधम सिंह नगर और नैनीताल जनपद में 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि पितरों की आत्मशांति और पूर्वजों की याद में ज्यादा से ज्यादा लोग पौधारोपण करने के लिए आगे आएं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र में लगातार पेड़ों के कटान से पर्यावरणीय स्थिति और गम्भीर हो गयी है तथा आस-पास उद्योगों की बहुतायत से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रित हो तथा पर्यावरण संरक्षित रहे, इसको देखते हुए सोसायटी द्वारा यह वृहद वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हर नागरिक जागरूक हो, इसके लिए एक जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया जायेगा। वहीं सोसायटी के विस्तार को लेकर नये सदस्यों को सोसायटी में जोड़ा जा रहा है, जिससे सोसायटी सशक्त होकर समाज कल्याण कार्यों में और तेजी ला सके।

उन्होंने कहा कि सोसायटी का प्रयास है कि 2022 के अन्त तक प्रदेश के हर जिले में 100-200 कार्यकर्ता सोसायटी से जुड़ सकें।

इस मौके पर संजीव, अंजलि तिवारी, नीरज, कोषाध्यक्ष आकाश राजपूत, हरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, निर्वाचित सदस्य उज्जवल, गौरव बत्रा, प्रियंका दिवाकर, अश्वनी कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles