spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

प्रयास मानव विकास सोसायटी ने आयोजित की मेहंदी प्रतियोगिता

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : प्रयास मानव विकास सोसायटी अध्यक्ष वंदना चौधरी के नेतृत्व में तीज के पावन अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीज मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। निर्णायक आकाश और रितिक ने तीज मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ विजेता चुना। सभी प्रतिभागियों को आकर्षक प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

संस्था अध्यक्ष वंदना चौधरी ने तीज के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि विषेकर महिलाओं का यह पर्व हरियाली की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों तथा उपस्थित जनों को तीज पर्व की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में समाज सेविका अलका पाल, महासचिव मोनी चौधरी, राम शर्मा, शाकिर अहमद, चंदू, श्वेता सिंह, अंजलि तिवारी, शिखा चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles