spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

जसपुर में यूजीसी कानून के विरोध में नारेबाजी कर निकाला जुलूस

विधायक संग नारी शक्ति का समर्थन

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग ने शक्ति प्रदर्शन कर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। महिलाओं, छात्रों, अभिभावकों ने जुलूस निकाला तथा ज्ञापन देकर यूजीसी कानून वापस लेने की मांग की।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए कानून के विरोध में शनिवार को सामान्य वर्ग के छात्रों और अभिभावकों ने एकजुट होकर नगर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों पुरानी नगर पालिका चौक, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, कोतवाली रोड, शक्को वाली मस्जिद, पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज रोड से जुलूस निकालते हुए नारेबाजी की और बाद में सुभाष चौक पर पहुंचकर अपने विचार व्यक्त किये।

इसी बीच जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान ने समर्थन करते हुए सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की तथा यूजीसी कानून वापस लेने की मांग की। जुलूस में शामिल लोग हाथों में तख्तियां, स्लोगन लेकर चल रहे थे और यूजीसी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि यूजीसी का यह कानून तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, शिक्षा व्यवस्था में सभी वर्गों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए जाएं, किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव करने वाले प्रावधानों को समाप्त किया जाए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वे किसी समुदाय के विरोध में नहीं हैं, लेकिन यूजीसी का यह कानून यदि लागू रहा तो सामान्य वर्ग के छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न माने जाने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूजीसी कानून के खिलाफ जसपुर में सामान्य वर्ग के छात्रों और अभिभावकों का यह प्रदर्शन बताता है कि असंतोष अब आंदोलन का रूप ले चुका है। आने वाले समय में यह विरोध और व्यापक हो सकता है।

इस दौरान विधायक आदेश चौहान, राजकुमार चौहान (छत्रिय महासभा), राजीव चौहान, नीलकमल शर्मा, विमल अग्रवाल, सिद्धांर्थ सिंघल, ओम अग्रवाल, हरिओम अरोरा, राजुल जैन, अवलोक जैन, अर्पित रस्तौगी, रविमनी चौहान, हृदयेश चौहान, मुकेश चौहान, दिग्विजय सिंह चौहान, राजकुमार अरोरा, पराग अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, नितेश जैन, सोहित जोशी, डॉ. सितंशु पंडित, डॉ. सुदेश चौहन, वीणा नागर, दीपा गहलौत, आदि सैकड़ों की तादाद में सामान्य वर्ग के महिलायें एवं युवा मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles