spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

रैन बसेरा टीम ने बचायी ठंड से ठिठुर रहे व्यक्ति की जान

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : नगर पालिका की रैन बसेरा टीम ने ठंड में नहर किनारे पड़े हुये एक मानसिक विक्षिप्त को संयुक्त चिकिसालय में भर्ती कराकर उसकी जान बचाने का सराहनीय कार्य किया है।

उप जिलाधिकारी व पालिकाध्यक्ष हाजी मौ. अकरम के निर्देश पर पालिका की टीम ईओ भरत त्रिपाठी व सहायक स्वास्थ्य निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में रात्रि में खुले में सोने वाले लोगों को पालिका की कार से रेन बसेरे में ले जाकर उन्हें सुलाये जाने व पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों पर अलाव जलाये जाने का काम बखूबी अंजाम दे रही है। गतरात्रि पालिका की टीम ने शामिल ईओ भरत त्रिपाठी, सहायक स्वास्थ निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, वाहन चालक फरीद अहमद, पालिककर्मी सलीम अहमद, बॉबी कुमार ने एक मानसिक विक्षिप्त को कोसी बैराज रोड स्थित नहर के किनारे से रेस्क्यू किया व देर रात्रि में ही संयुक्त चिकिसालय ले जाकर उसकी जांचें व चोटों का उपचार कराया तथा उसे वहां भर्ती कराया तथा रविवार की सुबह उसकी खून की जांचे व ईसीजी बगैरह करवाई। समय से उपचार मिलने के कारण उक्त मानसिक विक्षिप्त की जान बच सकी। पालिका टीम के इस कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles