spot_img
spot_img
Monday, October 12, 2026
spot_img

रामनगर : पकड़ा गया गोपू पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन दिन से फरार चल रहे गोपाल सिंह अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गोपाल सिंह मेहरो को पुलिस ने कोसी बैराज से गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि तीन दिन पूर्व सिद्ध पीठ बालाजी मंदिर के सामने गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू को गोपाल सिंह मेहरा ने तरह लाठी-डंडों मारपीट कर व ईंट से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया था, जिसके चलते उनके सिर में चालीस से अधिक टांके आए थे, तथा उनका इलाज काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है।

मामले में गोपू के भाई हरीश सिंह अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी थी। पुलिस आरोपी गोपाल सिंह मेहरा को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दे रही थी, परंतु आरोपी अपने ठिकाने बदल रहा था।

कल पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कोसी बैराज में नहा रहा है, तभी कोतवाल सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ कोसी बैराज पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles