spot_img
spot_img
Monday, March 23, 2026
spot_img

रामनगर : गैस न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने किया गैस प्रबंधक का घेराव

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : गैस ने मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने प्रबंधे का घेराव कर गैस डिलीवरी बॉय द्वारा गेस सिलेंडर को ब्लैक में 1700-1800 रुपए में बेचने का आरोप लगाया।

आपको बता दें कि घरेलू गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर गैस उपभोक्ताओं ने इंडियन गैस एजेंसी जाकर गैस प्रबंधक दीपक कुमार आर्य का घेराव करते हुए आरोप लगाया कि गैस वाहन हमारी ओर जा रहे हैं परंतु गैस नहीं मिल पा रही है, उनके द्वारा कहा जाता है कि गैस एजेंसी जाओ वहां गैस मिलेगी, जब हम गैस एजेंसी आते हैं तो यहां से भी हमें वापस कर दिया जाता है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि डीएससी कोड आने के महीने बाद भी चक्कर पर चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है, उन्होंने गैस कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा 1700-1800 रुपए तक में गैस सिलेंडर बेचे जा रहे हैं।

उधर गैस प्रबंधक दीपक कुमार आर्य का कहना है कि फिलहाल गैस की कोई कमी नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर उपभोक्ता गैस एजेंसी के चक्कर पे चक्कर क्यों लगाने को मजबूर हैं, आखिर उनको गैस क्यों नहीं मिल पा रही है? वहीं दूसरी ओर रामनगर में बड़े-बड़े होटल रिसोर्ट में गैस आसानी से कैसे मिल रही है जो कि एक सोचनीय प्रश्न है

आखिर उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत से कब राहत मिलेगी तथा गैस की ब्लैकमेलिंग करने वालों के खिलाफ जांच कर क्या कोई कार्रवाई होगी?

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles