spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

रामनगर : कुल 6 हजार रुपये के लिए की गई थी जशोद सिंह की हत्या

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर ही पूछड़ी के निर्माणाधीन मकान में हुई जशोद सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि रविवार को पूछड़ी निवासी दीपक ने पुलिस को फोन कर बताया कि उनके घर के पास बन रहे एक मकान में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही कोतवाल अबुल कलाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि कोसी नदी के किनारे बन रहे एक नये मकान के अन्दर एक व्यक्ति की लाख पड़ी है। मृतक के आधार कार्ड से उसकी पहचान जशोद सिंह (39 वर्ष) पुत्र स्व. मान सिंह निवासी ग्राम इकरौला पोस्ट कुलतेश्वर थाना सल्ट जिला अल्मोड़ा हाल निवासी C/o देवेन्द्र सिंह, मौ. भरतपुरी, रामनगर के रूप में हुई। मौके पर पहुंची उसकी पत्नी विमला देवी ने उसके जशोद सिंह होने की पहचान की। तथा उसकी तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर सं. 300/21 धारा 302 भादवि उपरोक्त दर्ज की गई जिसमें सूरज सिंह बिष्ट उर्फ दानी पुत्र लच्छीराम निवासी सल्ट, जिला अल्मोड़ा को नामजद किया गया था।

पुलिस द्वारा तत्काल जांच शुरु की गई। तो पता चला कि मृतक जशोद सिंह नेगी वर्तमान में बेरोजगार था और उसने घर खर्च के लिए अपने घर ग्राम काठ की नाव, थाना सल्ट, जिला अल्मोड़ा से अपनी मां से 6000 रुपये मंगवाये थे। मृतक की मां ने उक्त 6000 रुपये अपनी जान पहचान के अपने गांव के पास के गांव के ड्राइवर सूरज सिंह बिष्ट उर्फ दानी को दिये। दानी रामनगर आया तथा मृतक जशोद सिंह से मिला और बताया कि उसकी मां ने 6000 रुपये भिजवाये हैं। जशोद सिंह ने सूरज से अपने 6000 रुपये मांगे तो सूरज रुपये देने में आनाकानी करने लगा तथा शाम को रुपये देने को कहने लगा। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा व मारपीट होने लगी। इसी झगड़े में सूरज सिंह बिष्ट ने एक लकड़ी की फंटी से जशोद सिंह पर वार करने शुरु कर दिये। उक्त झगड़ में जसोद सिंह के सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने सोमवार को सूरज सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर हत्या करने में प्रयुक्त खून लगी लकड़ी की फन्टी को बरामद कर लिया।

पुलिस टीम में कोतवाल अबुल कलाम, एसएसआई जयपाल सिंह, एसआई हरेन्द्र नेगी, अनिल आर्या, कां. रविन्द्र शर्मा, संजय कुमार, गगन भण्डारी, हेमन्त सिंह तथा अशोक कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles