spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

रामनगर में आयोजित हुआ प्रथम योगा चैंपियनशिप

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : खत्री सभा भवन, रामनगर में पहला योगा चैंपियनशिप कार्यक्रम, संरक्षक भुवन सिंह डंगवाल व सभासद नगर पालिका के संरक्षण में किया गया। रोग में सफल योग की पद्धति को अपनाते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूनम गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्राह्मण उत्थान समिति अध्यक्ष हेम भट्ट, कांग्रेस कार्यकर्ता, बीजेपी नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीमा मठपाल, सभासद शुचि बंसल व डाॅ. पुनीत गुप्ता थे।

प्रतियोगिता में लगभग 80 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हल्द्वानी वह काशीपुर के बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। आयु वर्ग के आधार पर तीन तरह के प्रतियोगिता में बच्चों ने अभिभावकों का व आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया। आयु वर्ग के आधार पर बच्चों व बड़ों को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए।

जज बतौर सूरज सिंह हल्द्वानी से व शिवानी मित्तल काशीपुर से रहे। कार्यक्रम पुष्कर हाॅबी क्लास, बी फ्लेक्सिबल, आरोग्य योगा क्लासेस द्वारा आयोजित करवाया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles