जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार रामपुर के अनस का हैंडलर बैठा है पाकिस्तान में

0
490

शिशिर भटनागर
रामपुर (महानाद) : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूपी के कई धार्मिक स्थलों की वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलर को भेजने के आरोप में रामपुर के टांडा क्षेत्र में रहने वाले अनस को गिरफ्तार किया है।

अनस के बारे में जानकारी देते हुए उसके पिता ने बताया कि, अनस दांत लगाने का काम करता है। विगत 30 सितम्बर को वह गांव से पंजाब गया था। उनके पास जम्मू पुलिस का फोन आया कि उनके बेटे को पाकिस्तानी हैंडलर से करीबी संबंध होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। अनस के पिता ने कहा कि अनस के पाकिस्तानी हैंडलर से संबंध नहीं हो सकते। अगर सही तरीके से जांच की जायेगी तो अनस पर लगाये गये आरोप गलत साबित होंगे।

Advertisement

बता दें कि पाकिस्तानी हैंडलर से करीबी सबंध के आरोप में गिरफ्तार अनस रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के मुतियापूरा गांव का रहने वाला है, उसके पिता सलीम अहमद मोटर मैकेनिक हैं। सलीम अहमद के तीन बेटे हैं। 19 साल का अनस सबसे बड़ा है। सलीम ने बताया कि उनके पास रात्रि के लगभग 8.30 बजे जम्मू से कॉल आई थी, जो कि बोल रहे थे हम जम्मू के गांधी नगर पुलिस स्टेशन से बोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आपका बेटा पुलिस हिरासत में है। मैंने पूछा उसे क्यों उसे गिरफ्तार किया गया है तो वे बोले कि हमें आपको सूचना देनी थी इतना कह कर उन्होंने फ़ोन काट दिया। इसके बाद सलीम ने सुबह लगभग 8.30 बजे कॉल की लेकिन उधर से कॉल काट दी गई।

सलीम अहमद ने बताया कि अनस पहली बार जम्मू कश्मीर 2011 या 2012 में गया था। वह दाढ़-दांत लगाने का काम करता है। अभी पंजाब में काम कर रहा था। कभी-कभी त्यौहारों पर घर आ जाता था। सितंबर में उसके हाथ में फोड़े फुंसी होने के कारण गांव में उसका इलाज कराया था। अनस यहां से 30 सितंबर को गया था। अनस ने उन्हें बताया था कि पंजाब में कोई सुशील है, उनकी लैब में काम करता हूं।

अनस के पिता ने बताया कि उनके घर के हालात ठीक नहीं हैं। खाने-पीने तक की दिक्कत है। मैं जहां तक अनस को जानता हूं वह इतना कुछ करने लायक नहीं है। उसकी हेल्थ, सेहत, उम्र और तजुर्बा कुछ नहीं है कि वह आगे बढ़ कर ये काम कर ले। शुक्रवार को मेरे छोटे बेटे की बात अनस से हुई थी उसने बोला था कि मैं लैब में पहुंच गया हूं। मैं यहीं काम करूंगा, पापा से कहना मुझे फोन न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here