spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

बीडीसी मेंबर और वकील को जान से मारने के लिए करवा रहे रेकी

बाजपुर (महानाद) : एक बीडीसी मेंबर और वकील ने कुछ लोगों पर उसे जान से मारने की नीयत से उसकी रेकी करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम चकरपुर, बाजपुर निवासी अमित सिंह पुत्र करतार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव मुण्डिया पिस्तौर देहात से जीता है, तथा वह पेशे से वकील है। चुनाव जीतने के बाद से विपक्षीगण गुरजीत सिंह उर्फ बब्बन, हरप्रीत सिंह उर्फ मंगा पुत्रगण राम सिंह निवासीगण ग्राम चकरपुर, बाजपुर, मंगा, हरदीप व हैरी रंधावा व इनके साथ के अन्य 4-5 व्यक्ति उससे चुनावी रंजिश रखते हैं।

अमित ने बताया कि उसका अपने घर से सिविल कोर्ट, बाजपुर आना-जाना लगा रहता है, तब उसने देखा कि कुछ अज्ञात व्यक्ति उसका पीछा करते हैं, वह जहां भी जाता है वह अज्ञात व्यक्ति उसके पीछे ही रहते हैं, तब उसने उन व्यक्तियों पर इतना ध्यान नहीं दिया। लेकिन दिनांक 5.9.2025 की रात्रि के लगभग 11ः00 बजे मिलन पुत्र नन्दकिशोर उसके पास आया और उसने बताया कि विपक्षीगणों ने उसके साथ मारपीट की है तथा गुरजीत सिंह उर्फ बब्बन ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये उसे (अमित) भी जान से मारने की धमकी दी है तथा कहा है कि अमित कुमार की तो हम कई दिन से रेकी करवा रहे हैं, उसे तो हम मौका मिलते ही जान से मार देंगे और उसे बीडीसी नहीं रहने देंगे।

अमित ने बताया कि जब उसने मिलन की बात सुनी तो उसे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अज्ञात व्यक्ति जो उसका पीछा कर रहे हैं वह उसे जान से मारने की नीयत से रेकी कर साजिश रच रहे हैं। उपरोक्त विपक्षीगण हेकड़ व बदमाश किस्म के व्यक्ति हैं, जो लड़ाई-झगड़ा करने से नहीं डरते हैं तथा गुरजीत सिंह उर्फ बब्बन चुनाव में हारने की वजह से उसे व उसके समर्थकों को कभी भी जान माल की हानि पहुंचा सकते हैं।

अमित ने बताया कि उपरोक्त विपक्षीगण चुनावी रंजिश के कारण पूर्व में घटित ग्राम नन्दपुर नरका टोपा की घटना की पुनरावृत्ति करने की साजिश रच रहे हैं। वह भय से अपना जीवन व्यतीत कर रहा है, तथा उसे कहीं भी आनेजाने से भय बना हुआ है कि उपरोक्त विपक्षीगण कभी भी उसके साथ संगीन वारदात कर सकते हैं। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अमित कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त 5 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2), 3(1)(द) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिा है। मामले की जांच सीओ विभव सैनी कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles