spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 6 विधायक बने मंत्री

दिल्ली (महानाद) : रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आज रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। उनके साथ 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह तथा रविंदर इंद्राज सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम तथा धर्मगुरु और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

शपथ ग्रहण के पश्चात दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिरूा साइट्स ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प के साथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने का अवसर है।

उन्होंने लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को अपनाते हुए, हम दिल्ली को आधुनिक बुनियादी ढांचे, उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं, उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों के माध्यम से सशक्त बनाएंगे। आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी मिलकर एक आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध दिल्ली बनाएंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles