हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी व चोरगलिया पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक युवक को अवैध हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 8 अवैध तमन्चे तथा 10 जिंदा कारतूस बरादम किये हैं।

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में जनपद में अपराधियों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है। उक्त क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम दिनांक 27.06.2026 को चोरगलिया क्षेत्र के एमवीआर गेट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की पुख्ता सूचना पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए गलफार गेट की ओर जाने वाले रास्ते के पास से एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया।
पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्त के बैग से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद किये गये। जिसके आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
रियासत (30 वर्ष) पुत्र रईस अहमद निवासी ग्राम व पोस्ट नकुलिया, सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर।
बरामदगी –
2 देशी तमन्चे (12 बोर) मय 06 जिंदा कारतूस
6 देशी तमन्चे (315 बोर) मय 4 जिंदा कारतूस
अभियुक्त के अपराधिक इतिहास, उसका बैकग्राउंड और हथियारों के सोर्स व सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में एसआई निधि शर्मा, एसओजी प्रभारी एसआई मोहन सिंह सौन, हे.कां. कुन्दन सिंह कठायत, त्रिलोक सिंह, कां. भूपेन्द्र ज्येष्ठा, भारत भूषण तथा शैलेन्द्र सिंह शामिल थे।
उक्त सराहनीय कार्य करने के लिए पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।



