spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

सोशल मीडिया पर कर रहा था तमंचे पर डिस्को, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

रुद्रपुर (महानाद) : दो दिन पूर्व एक युवक ने अपनी फोटो अवैध तमंचे के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की थी जो उसे महंगी पड़ी और उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ा।

रुद्रपुर पुलिस ने जब उस व्यक्ति को कल दिनांक 30.5.2022 को मय तमंचे के प्रीत विहार रम्पुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया तो उसकी गुंडागर्दी तुरंत धरातल पर आ गई और अपनी करनी की माफी मांगने लगा। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद कर उसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में अभियोग पंजीकृत कर आज दिनांक 31.5.2022 को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में उप कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया।

एसएसपी उधम सिंह नगर डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने जनमानस को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कोई भी व्यक्ति यदि अवैध हथियार या अपने हथियार का प्रदर्शन करता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles