spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

दुखद: पत्रकार खेमराज वर्मा के पिता का निधन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : दैनिक अखबार के पत्रकार खेमराज वर्मा के पिता रामदीन वर्मा का निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे तथा काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। पत्रकार खेमराज वर्मा के पिता के निधन पर समाजसेवी, शुभचिंतकों व पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती के तहसील हर्रैया के गांव हियारूपुर निवासी दैनिक अखबार के पत्रकार खेमराज वर्मा के पिता रामदीन वर्मा पुत्र स्व. राम कुबेर का मंगलवार को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह सरयू नदी के छावनी दस नंबर पर किया गया।

खेमराज वर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले उनके पिता को लकवा लग गया था। जिनका इलाज अयोध्या के जिला अस्पताल से चल रहा था। दो दिन से अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार शाम को अचानक तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हो गयी। रामदीन वर्मा के 6 बेटे और 3 बेटियां हैं। सबसे बड़े राज कुमार वर्मा कारोबारी मुंबई में, राज बहादुर वर्मा शिक्षा विभाग में बस्ती, विजय बहादुर वर्मा गांव खेती, अमर बहादुर वर्मा लुधियाना पंजाब में इंजीनियर, सीता राम वर्मा मुंबई में ठेकेदार व खेमराज वर्मा पत्रकार दैनिक जागरण काशीपुर में। सभी भाईयों में खेमराज वर्मा छोटे हैं। रामदीन के सभी बेटों की शादी हो चुकी है खेमराज वर्मा अविवाहित हैं। इसके अलावा रामदीन के सभी बेटियों की शादी हो चुकी है।

पत्रकार खेमराज वर्मा के पिता के निधन पर समाजसेवी, शुभचिंतकों व पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles