spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

सहारनपुर में विश्वविद्यालय स्थापित होने से होगा शिक्षा का विकास

गोविंद शर्मा
देवबंद (महानाद) : सहारनपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब छात्र-छात्राओं को जनपद से बाहर उच्च शिक्षा ग्रहण करने नहीं जाना पड़ेगा। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।

सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ भाजपा नेत्री शुभलेश शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में विश्व विद्यालय स्थापना की वर्षाे पुरानी मांग को पूरा करके छात्र-छात्राओं के हित में सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए हम सब जनपदवासी मुख्यमंत्री व अन्य सभी का आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हैं। सहारनपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में जहाँ ज्यादा संख्या में छात्रायें शिक्षित होंगी, वहीं क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि मेरठ विश्वविद्यालय दूर होने के कारण दूर दराज के पिछड़े क्षेत्र की रहने वाली लड़कियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थी, अब वह भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने व अपने परिवार का नाम रोशन कर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन सकेंगी।

पॉलिटेक्निक की छात्रा अंशिता धीमान ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सहारनपुर में विश्वविद्यालय बनने से अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय में महाविद्यालयों का अधिक भार होने के कारण छात्र-छात्राओं को अपने कार्यों के लिये जाने पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वह अब नहीं करना पड़ेगा और समय की बचत होगी।

छात्रा श्वेता का कहना है कि सहारनपुर के पुवारका में विश्वविद्यालय बनने से छात्राओं को विशेष लाभ होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय मेरठ में होने से छात्राओं को वहां जाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। विश्वविद्यालय दूर होने के कारण समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी।

शिक्षिका ममता वर्मा का कहना है कि पुवारका सहारनपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना होने से जहां सहारनपुर मंडल मे शिक्षा का स्वर्णिम प्रकाश पूर्व से अधिक फैलेगा वहीं यह शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर भी साबित होगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles