spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

सल्ट : विधायक महेश जीना ने किया शैक्षिक भवन की भूमि का पूजन व शिलान्यास।

मोहित गोयल
सल्ट (महानाद) : राजकीय इंटर कॉलेज नैकणा पैसिया में विद्यालय में बनने वाले नए शैक्षिक भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शिलान्यास व भूमि पूजन विधायक महेश जीना ने किया।

बता दें कि इस भवन की निर्माण लागत 396.81 लाख रुपए है। नव निर्माण भवन में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान की प्रयोगशालाओं और शैक्षिक कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा। नव निर्माण भवन के लिए भूमि दानदाता बचे सिंह को विधायक जीना ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया। विद्यालय में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश जोशी ने विधायक महेश जीना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना का इस विद्यालय से शुरू से ही लगाव रहा है और वर्तमान विधायक महेश जीना उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। यह हम सबके लिए सम्मान और गौरव की बात है। विधायक महेश ने जल्द से जल्द पांच कंप्यूटर विद्यालय को देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य गिरीश जोशी व अन्य शिक्षक गण तथा अनेकों भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र भंडारी, विनोद ध्यानी, सुजीत चौधरी, वीरेंद्र सिंह रावत एवं क्षेत्रिय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles