spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

सल्ट पब्लिक स्कूल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली जोरदार तिरंगा यात्रा

मोहित गोयल
सल्ट (महानाद) : देश में आजादी का अमृत महोत्सव चारों तरफ मनाया जा रहा है। सल्ट में जहाँ एक तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार गर्मजोशी से तिरंगा यात्रा निकाली वहीं दूसरी तरफ स्कूल के बच्चों का तिरंगे के प्रति सम्मान और देश प्रेम देखने लायक था। सल्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देश के लिए बलिदान देने वाले उन सभी वीर सपूतों को याद करते हुए नारे लगाये व उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को महात्मा गाँधी के साबरमती आश्रम से की थी। जिसे 75 सप्ताह के लिए 15 अगस्त 2022 तक एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आज देश के कोने-कोने में देश के प्रति जो प्रेम देखने को मिल रहा है वो 75 वर्षाे में कभी देखने को नहीं मिला। प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम ने देश के लोगों के दिलों में देश के प्रति उत्साह भरने और अलख जगाने का काम किया है।
उधर, वहीं सल्ट ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी सल्ट ब्लॉक कार्यालय से सल्ट तहसील चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली व देश के वीर सपूतों को याद करते हुए नारे लगाये।
आज पूरा सल्ट तिरंगामयी हो गया। जगह-जगह रैलियों का आयोजन किया गया व आजादी के अमृत महोत्सव को उत्साह के साथ मनाया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles