spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

सल्ट : टीकाकरण से जुड़े कर्मचारियों को किया सम्मानित

मोहित गोयल
सल्ट (महानाद) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सल्ट में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें टीकाकरण से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों, एएनएम और आशा वर्करों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं भिक्यासैण में भी इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. पीयूष रंजन ने कहा कि टीकाकरण अभियान से जुड़े वर्करों की कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा की वजह से ही इतना बड़ा टीकाकरण अभियान सफल होता आया है और आगे भी होता रहेगा जिसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मी बधाई और सम्मान के पात्र हैं। उन्होंने 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कोविड से बचाव के लिए शुरू हुए कोविड टीकाकरण महाअभियान को भी पूर्ण रूप से सफल बनाने की बात कही।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles