spot_img
spot_img
Thursday, January 29, 2026
spot_img

समाजवादी छात्रसभा ने किया एमआरएस इंटर कालेज के छात्रों से संवाद

रजनेश सिंह
जैथरा (महानाद) : समाजवादी छात्र नौजवान जागरुकता समाजवादी छात्रसभा एटा द्वारा अलीगंज विधानसभा के जैथरा कस्बा के एमआरएस इंटर कालेज के छात्रों से संवाद स्थापित किया गया। संवाद कार्यक्रम में वर्तमान राजनीति में छात्रों की महती भूमिका को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा शिक्षकांे को भेंट देकर सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष अनन्त सविता ने सभी कार्यकर्ताओं को 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताने के लिए मजबूत हो जाने को कहा। जैथरा के विकास यादव ‘बडे़’ वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी ने कहा कि सभी भाई मिशन 2022 में कड़ी मेहनत व संघर्ष करते हमारे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं एवं अलीगंज विधानसभा की जनता के दिलों की धड़कन रामेश्वर सिंह यादव को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

इस मौके पर जिला सचिव यशवीर सिंह, जिला सचिव सर्वजीत यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविंद यादव, जिला सचिव करन शर्मा गोल्डी, मोहन यादव ब्लॉक अध्यक्ष, कृष्णा यादव, प्रतीक यादव, अभिमन्यू यादव, विकास यादव, अभिषेक यादव, मोनू यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles