spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

सरकार की सख्ती के बाद बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल की स्थगित

देहरादून (महानाद) : सरकार की सख्ती एवं ऊर्जा मत्री हरक सिंह रावत से बातचीत के बाद बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है।

बता दें कि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्ती दिखाते हुए धामी सरकार ने कर्मचारियों पर एस्मा लगाते हुए अगले 6 महीने के लिए हड़ताल को बैन कर दिया है। इस आशय के आदेश राज्यपाल ने जारी कर दिये हैं। वहीं यह आदेश गजट में भी प्रकाशित किया जायेगा।

उधर, ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लया है। ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों की जायज मांगों/समस्याओं को हल करने के लिए 1 महीने का समय मांगा है। कर्मचारियों की जायज मांगो को विभागीय स्तर पर 15 दिन के अंदर हल किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles