spot_img
spot_img
Monday, April 13, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : रामनगर में स्कूटी और बाइक में टक्कर, पेड़ से टकराई कार, 4 घायल

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : नई बस्ती, पीरुमदारा में वाहनों के आपस में टकराने के चलते 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

बता दें कि पीरुमदारा स्थित नई बस्ती नंबर 16 में दो मोटर साइकिलों एवं एक स्कूटी में टक्कर होने के चलते काशीपुर की और से आ रही कार संख्या डीएल 10 के/8639 का चालक संतुलन खो बैठा और वह एक पेड़ से जा टकराया जिसके चलते कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार लोग सुरक्षित रहे परंतु बाइकों एवं स्कूटी सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको आनन-फानन में काशीपुर चिकित्सालय पहुंचाया गया।

चश्मदीदों ने बताया कि उनके द्वारा एंबुलेंस 108 को सूचना दी गई थी। लोग घायल अवस्था में तड़फते रहे परंतु 108 सेवा उपलब्ध नहीं हुई जिसके चलते वहां लोगों में आक्रोश देखा गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles