spot_img
spot_img
Saturday, January 31, 2026
spot_img

सड़क से नीचे गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, 1 घायल

अल्मोड़ा (महानाद) : एक स्कॉर्पियो, कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

आपको बता दें कि आज दिनांक 31.1.2026 की दोपहर के लगभग 3.00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि धौलछीना से लगभग 06 किमी सेराघाट की ओर कसाण बैंड के पास स्कॉर्पियो संख्या- डीएल 3 सीसीजेड 8690 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील कुमार बिष्ट मय पुलिस टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे व्यक्तियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वाहन में चालक सहित 3 लोग सवार थे। दुर्घटना में 2 लोगों की दुखद मृत्यु हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को व्यक्तिगत वाहन से अल्मोड़ा भेजा गया।

घायल का विवरण – सिद्धार्थ रॉय (52 वर्ष) पुत्र प्रणब रॉय निवासी मंगलपुरी, महरौली, नई दिल्ली।

मृतकों का विवरण-
1. प्रणब रॉय (75 वर्ष) निवासी उपरोक्त
2. शुभि रॉय (72 वर्ष) निवासी उपरोक्त

Almora_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles