spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

काशीपुर : आवास विकास के दुकानदार को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आवास विकास के एक दुकानदार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दुकानदार को गिरीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल को दिल्ली ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ढकिया नंबर 1, कुंडेश्वरी, काशीपुर निवासी अजय सिंह पुत्र नारायण दास की आवास विकास में दुकान है। कन रात्रि लगभग 9.30 बजे वह दुकान बंद कर अपने पिता नारायण दास के साथ घर जा रहा था। जैसे ही वह कुंडेश्वरी रोड पर ग्राम नूरपुर पहुंचा तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गये।

गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया तथा एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल अजय सिंह को गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार अजय सिंह के परिजन उसे इलाज के लिए दिल्ली ले गये हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles