spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

श्रद्धापूर्वक मनाया क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह का बलिदान दिवस

रुद्रपुर (महानाद) : जलियावाला बाग काण्ड (अमृृतसर) के प्रत्यक्षदर्शी क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह का बलिदान दिवस 31 जुलाई को जनपद भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया तथा उनके देशप्रेम के जज्बे के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

इस अवसर पर आज कलक्टेªट में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, दर्जा मंत्री सुरेश परिहार सहित एडीएम उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, एनएस नबियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की देशभक्ति प्रेरणादायक है, जिन्होंने जलियावाला बागकाण्ड के दोषी जनरल ओ डायर को इग्लैंड जाकर भरी सभा में अंधाधुन्ध गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार कर अपने अदम्य साहस का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्यों के प्रति लगन व सच्ची निष्ठा होनी चाहिए यहि उन्हंे सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने अथाह देशभक्ति भाव से देश के खातिर अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। देश के प्रति उनके बलिदान से हम सबको सीख लेकर आजादी के महत्व को समझना चाहिये। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे सैकड़ों अमर शहीदों के जीवन गाथाओं व कुर्बानियों को आत्मसात करना चाहिये जिनके कठोर संघर्ष एवं बलिदान से आज हमको स्वतंत्र भारत के नागरिक होने का गौरव प्राप्त हुआ हैै।

वहीं, विकास भवन में सीडीओ हिमांशु खुराना, पीडी डीआरडीए हिमांशु जोशी, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना व अन्य अधिकारी/कर्मचारी द्वारा शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरान्त श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

उधर, स्पोर्ट््स स्टेडियम, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं बाजपुर दोराहा पर स्थापित शहीद उधम सिंह की प्रतिमाओं पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles