spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

श्री राम मन्दिर निर्माण संघर्ष समिति ने किया पार्षद पुष्कर बिष्ट को सम्मानित

काशीपुर (महानाद) : नगर के उदीयमान नामित पार्षद पुष्कर बिष्ट को उनके द्वारा की जा रही क्षेत्र की उत्कृष्ट सेवाओं से प्रभावित होकर श्री राम मन्दिर निर्माण संघर्ष समिति काशीपुर द्वारा सम्मानित किया गया।

एक सादे समारोह में पं. दीन दयाल उपाध्याय पार्क, पुराना आवास विकास में समिति के वरिष्टतम कार्यकर्ता, समाजसेवी अशोक कुमार अग्रवाल (पैगिया) ने पुष्कर बिष्ट का माल्यार्पण किया तथा पूर्व उपसम्भागीय अधिकारी (दूरसंचार) राजेन्द्र प्रसाद राय ने शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने पुष्कर बिष्ट द्वारा की जा रही समाज की निस्वार्थ सेवाओं के प्रति साधुवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह में विपिन अग्रवाल एड., अशोक चिंकारा, सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, क्षितिज अग्रवाल, कमलजीत सिंह सिद्धू , रमेश चन्द्र जोशी, डॉ. महेश चन्द्र अग्निहोत्री, अशोक धीमान, जयप्रकाश सिंह, श्याममोहन श्रीवास्तव, अश्वनी शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles