spot_img
spot_img
Monday, March 23, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : 31 साल के एसआई राहुल ने गोली मारकर की आत्महत्या

दिल्ली (महानाद) : दिल्ली पुलिस में तैनात एक एसआई ने थाने की छत पर जाकर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने एसआई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से यूपी के आगरा निवासी 31 साल के राहुल दिल्ली के पांडव नगर थाने सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे और दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते थे।
पुलिस कमिश्नर (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने कहा कि पांडव नगर थाने में तैनात राहुल ने शुक्रवार को पुलिस स्टेशन की छत पर जाकर खुद को अपनी सर्विस पिटल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। राहुल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles