spot_img
spot_img
Monday, March 23, 2026
spot_img

सिपाही का बेटा था नशाखोर, बन गया चेन और मोबाइल चोर

लखनऊ (महानाद) : विकासनगर पुलिस ने नशाखोरी के चलते लुटेरा बने सिपाही के बेटे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पिता बाराबंकी में सिपाही के पद पर तैनात हैं। वहीं उसकी पत्नी सरकारी नौकरी करती है। पुलिस ने उसके पास से लूट की घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस उसके दूसरे साथी की तलाश में जुटी है जो उसके साथ स्कूटी पर पीछे बैठकर लूट की घटनाओं का अंजाम देता था।
मामले का खुलासा करते हुए कोतवाल विकासनगर आनंद तिवारी ने बताया कि मड़ियांव गड़रियन पुरवा मौर्या भट्टा निवासी दीपक को लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसने अंबेडकर नगर निवासी आतिफ इस्माइल से मोबाइल लूटा था। सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूतों के जरिए लूट की वारदात में दीपक और उसके साथी दिवाकर के शामिल होने की बात सामने आई थी। दीपक के पिता प्रदीप कुमार बाराबंकी में सिपाही के पद पर तैनात हैं। दीपक के पास से लूट के दो मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है। उसके साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
आनंद तिवारी ने बताया कि दीपक नशे का आदी है। नशे की लत के चलते लूटपाट करने की बात कबूल की है। अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए वह लोगों के मोबाइल, चेन व पर्स आदि लूटा करता था। लूट का माल बेचकर उससे अपने शौक पूरे करता था। दीपक ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी सरकारी नौकरी करती है। वह घर से अलग अपनी पत्नी के साथ रहता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles