spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

साहब! जेठ रखते हैं गंदी नजर, करते हैं छेड़छाड़, करो कार्रवाई

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने दो जेठों पर छेड़छाड़ करने तथा दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बाजपुर थाना क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी एक महिला ने एसएसपी उधम सिंह नगर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2017 में प्रतापपुर निवासी युवक के साथ सिख रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुआ था। उसका 5 वर्ष का एक पुत्र व 6 माह की एक पुत्री है। पीड़िता ने बताया कि उसके जेठ रूप सिंह व हरवंश सिंह उस पर बुरी नजर रखते हैं। 28 अप्रैल को उसके जेठ रूप सिंह व हरवंश सिंह ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुये छेड़खानी की। जब वह बाथरूम में नहाने के लिए गयी तो दोनों जेठ बाथरूम में झांकने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की तथा कपड़े फाड़ दिये। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उस समय उसके पति मौके पर नहीं थे। वह काम से बाहर गये हुए थे। घर आने पर सारा वाक्या उसने अपने पति को बताया।

जब उसके पति ने इसका विरोध जताया तो आरोपियों ने उसके पति के साथ भी मारपीट की तथा उसके कमरे के अन्दर घुसकर तोड़फोड़ कर वॉशिंग मशीन तोड़ दी। घटना की सूचना उसने दूसरे दिन 29 अप्रैल को प्रतापपुर पुलिस चौकी में दी तथा 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गये। 30 अप्रैल को रात करीब 9 बजे उसके जेठ रूप सिंह व हरवंश सिंह फिर उसके कमरे में जबरन घुस आये। आरोप है कि उसके पति के मुँह पर कपड़ा बांध कर बाथरूम में बन्द कर दिया और दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने अपनी अस्मत बचाने के लिए हाथापाई भी की। उसके शोर मचाने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसके बाद गांव के लोगों ने उसके पति को बाथरूम खोलकर बाहर निकाला। पीड़िता ने घटना की सूचना प्रतापपुर पुलिस चौकी में दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की गयी।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपी जेठों के खिलाफ धारा 323/342/427, 354, 452, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles