spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

सोनिका चौहान ने मुख्यमंत्री से की बाल विकास परियोजना जसपुर ग्रामीण में वित्तीय अनियमितता की शिकायत

रवि साहनी

रुद्रपुर (महानाद) : भाजपा महिला मोर्चा महुआडाबरा मंडलअध्यक्ष सोनिका चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बाल विकास परियोजना जसपुर ग्रामीण के कार्यालय में हो रही वित्तीय अनियमितताओं व जातिवाद फैलाने की शिकायत की।

सोनिका चौहान ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र देकर बताया कि बाल विकास परियोजना जसपुर ग्रामीण में वित्तीय अनियमितताये की जा रही हैं। कार्यालय की क्लर्क दमयन्ती आर्य को विगत 2015-16 से मानदेय का वितरण नहीं किया गया है। अधिकारियों द्वारा उनसे कार्य न कराकर विगत 2016 से उनके द्वारा करवाये जाने वाला कार्य मनीष चौहान से करवाया गया। विभागीय अधिकारी उनके साथ जाति भेद भी करते हैं। अकारण ही उनका वेतन रोका हुआ है। दमयन्ती आर्य को जारी सरकारी कोड का इस्तेमाल भी संविदा पर तैनात कर्मचारी द्वारा किया जा रहा है। दमयन्ती आर्य ने उक्त कोड के दुरुपयोग की संभावना भी जताई है।

बता दें कि विगत 5 वर्षों से वेतन न मिलने के कारण दमयन्ती आर्य को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है वहीं मानसिक परेशानी भी हो रही है।

सोनिका चौहान ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दमयन्ती आर्य को न्याय दिलाने की मांग की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles