रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। एसएसपी के सख्त निर्देशों पर जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और तस्करी के विरुद्ध दिनांक 28.02.2026 से 07 दिवस का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी करते हुए शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 115 अभियोग पंजीकृत करते हुए 106 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही 2,822 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। अवैध रूप से संचालित 61 शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया तथा शराब बनाने में प्रयुक्त 1,47,645 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त अवैध शराब की ढुलाई में प्रयुक्त कई वाहनों को भी पुलिस द्वारा सीज किया गया।
थानावार कार्यवाही का विवरण –
– जसपुर क्षेत्र में 7 अभियोग पंजीकृत कर 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 188 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 03 अवैध भट्टियाँ ध्वस्त कीं तथा 7,000 लीटर लहन नष्ट किया।
– कुण्डा क्षेत्र में 5 अभियोगों में 5 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। यहाँ 160 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई तथा 1 वाहन सीज किया गया।
– काशीपुर क्षेत्र में 10 अभियोग पंजीकृत कर 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। कार्यवाही के दौरान 277 लीटर कच्ची शराब बरामद, 2 भट्टियाँ ध्वस्त, 4,500 लीटर लहन नष्ट तथा 1 वाहन सीज किया गया।
– आईटीआई, काशीपुर क्षेत्र में 6 अभियोगों में 6 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। यहाँ 117 लीटर शराब बरामद हुई, 10 अवैध भट्टियाँ ध्वस्त की गईं और 20,000 लीटर लहन नष्ट किया गया।
– बाजपुर क्षेत्र में 10 अभियोगों में 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 200 लीटर शराब बरामद की, 09 भट्टियाँ ध्वस्त कीं, 30,000 लीटर लहन नष्ट किया तथा 1 वाहन सीज किया।

घ्घ् केलाखेड़ा क्षेत्र में 03 अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। यहाँ 66 लीटर शराब बरामद हुई, 02 भट्टियाँ ध्वस्त की गईं तथा 5,600 लीटर लहन नष्ट किया गया।
– गदरपुर क्षेत्र में 8 अभियोगों में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 215 लीटर शराब बरामद की, 8 भट्टियाँ ध्वस्त कीं, 34,000 लीटर लहन नष्ट किया तथा 1 वाहन सीज किया।
– दिनेशपुर क्षेत्र में 3 अभियोगों में 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। यहाँ 40 लीटर शराब बरामद हुई तथा 1 वाहन सीज किया गया।
– पंतनगर क्षेत्र में 3 अभियोग पंजीकृत कर 3 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए तथा 72 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
– ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में 7 अभियोगों में 5 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए तथा 123 लीटर शराब बरामद की गई।
– रुद्रपुर क्षेत्र में 4 अभियोगों में 4 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 120 लीटर शराब बरामद की, 8 भट्टियाँ ध्वस्त कीं, 5,045 लीटर लहन नष्ट किया तथा 1 वाहन सीज किया।
– किच्छा क्षेत्र में 8 अभियोग पंजीकृत कर 8 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। यहाँ 177 लीटर शराब बरामद हुई, 7 भट्टियाँ ध्वस्त की गईं, 15,000 लीटर लहन नष्ट किया गया तथा 1 वाहन सीज किया गया।
– पुलभट्टा क्षेत्र में 5 अभियोगों में 4 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए तथा 66 लीटर शराब बरामद की गई।
– सितारगंज क्षेत्र में 13 अभियोगों में 12 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। कार्यवाही के दौरान 333 लीटर शराब बरामद की गई, 3 भट्टियाँ ध्वस्त की गईं, 12,000 लीटर लहन नष्ट किया गया तथा 2 वाहन सीज किए गए।
– नानकमत्ता क्षेत्र में 7 अभियोगों में 7 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। यहाँ 215 लीटर शराब बरामद हुई, 9 भट्टियाँ ध्वस्त की गईं, 14,500 लीटर लहन नष्ट किया गया तथा 1 वाहन सीज किया गया।
– खटीमा क्षेत्र में 14 अभियोग पंजीकृत कर 14 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए तथा 270 लीटर शराब बरामद की गई।
– झनकईया क्षेत्र में 02 अभियोगों में 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए तथा 183 लीटर शराब बरामद की गई।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।



