spot_img
spot_img
Saturday, February 28, 2026
spot_img

उधम सिंह नगर : पीड़ित को थाने/चौकी के चक्कर लगवाने वाले की खैर नहीं : एसएसपी

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जहां एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टिसी ने अपने अधीनस्थों को सख्त दिशा निर्देश दिये। वहीं सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया।

आपको बता दें कि बृहस्पतिवार 24 अगस्त 2023 को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टिसी द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। सर्वप्रथम थानों व चौकियों में नियुक्त पुलिस कर्मियों का सम्मेलन लिया गया तथा सम्मेलन में आई समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

एसएसपी ने कड़े शब्दों में कहा कि यदि कोई पीड़ित थाने में आए तो थाने में नियुक्त पुलिस कर्मियों की कार्यवाही त्वरित होनी चाहिए, इसमें ढिलाई की गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। यदि पीड़ित को थाने/ चौकी के बार-बार चक्कर लगवाये गये तो सम्बन्धित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि आमजन के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। चोरी, बाइक चोरी, नकबजनी, मोबाइल चोरी व अन्य ऐसी घटनाएं जिससे आम व्यक्ति परेशान रहता है इनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाए।

एसएसपी ने सीसीटीएनएस में थानों के द्वारा सूचना समय से अपडेट ना करने के पश्चात सभी कोतवाली/थाना प्रभारियों को समय से सूचना अपडेट करने को निर्देशित किया गया।

ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने हेतु चेकिंग करने के लिए सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया सभी अपने अपने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगे।

गोष्ठी में 25 अधिकारी/ कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया।

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी क्राइम/ट्रैफिक, एसपी रुद्रपुर, एसपी काशीपुर, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष, समस्त शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles