spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

एसएसपी का आदेश : अब पीछे बैठी सवारी को भी पहनना होगा हेलमेट

रुद्रपुर (महानाद) : अब उधम सिंह नगर जिले में दोपहिया वाहन पर पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट पहनना होगा। उक्त आदेश जारी करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आज हेलमेट पहनाकर डबल हेलमेट अभियान की शुरुआत की।

आपको बता दें कि उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने उधम सिंह नगर के दौरे के दौरान डबल हेलमेट को अनिवार्य बनाने के निर्देश दिये थे। उक्त क्रम में आज से जनपद ऊधम सिंह नगर में दोपहिया वाहन पर दोनों सवारियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है। डबल हेलमेट नहीं पहनने पर चालानी कार्यवाही की जायेगी। वहीं, यातायात नियमों को लेकर जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जायेगा।

आपको बता दें कि आज दिनांक 29.09.2024 को एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने डीडी चौक, रुद्रपुर पहुंचकर दोपहिया वाहन चालकों को डबल हेलमेट पहनाकर अभियान की शुरआत की। उनके द्वारा कई लोगों को हेलमेट पहनाकर यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया की जनपद के स्कूल, कॉलेज में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।

इस दौरान एसएसपी निहारिका तोमर, सीओ सितारगंज बहादुर सिंह चौहान व यातायात निरीक्षक रुद्रपुर, निरीक्षक सीपीयू रुद्रपुर व अन्य सीपीयू/यातायात के पुलिस जवान मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles