spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

लापरवाही बरतने वाले एसआई को एसएसपी ने किया सस्पेंड, सीओ काशीपुर करेंगी विस्तृत जांच

रुद्रपुर/काशीपुर (महानाद) : विवेचना में लापरवाही बरतने वाले एसआई को एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

एसएसपी मणिकांत मिश्र

आपको बता दें कि विवेचना को 5 माह से भी अधिक समय तक लंबित रखने और विवेचनात्मक कार्यवाही के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर एसआई मनोज जोशी को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने सीओ काशीपुर को इस संबंध में विस्तृत जांच के आदेश दिये हैं।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों का सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी भी विवेचक द्वारा विवेचना को बिना किसी वजह के लंबित रखा जाता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles