spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

एसएसपी उधम सिंह नगर ने किये 10 दरोगाओं के तबादले

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने 10 दरोगाओं के तबादले कर दिये हैं।

कोतवाली आईटीआई में तैनात एसआई मनोज हसंह धौनी को प्रभारी चौकी कुण्डेश्वरी बनाया गया है। वहीं प्रभारी चौकी कुण्डेश्वरी चन्दन सिंह बिष्ट को प्रभारी चौकी रम्पुरा बनाया गया है।

प्रभारी चौकी रम्पुरा कविन्द्र शर्मा को प्रभारी चौकी गढ़ीनेगी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई दिनेश भट्ट को प्रभारी चौकी बरा बनाया गया है।

प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी दीपक कौशिक को डीसीआरबी शाखा भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई मनीष खत्री को प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी बनाया गया है।

प्रभारी चौकी सरकड़ा पंकज कुमार को कोतवाली आईटीआई भेजा गया है। प्रभारी चौकी गढ़ीनेगी दीपक तिवारी को प्रभारी चौकी सरकड़ा बनाया गया है।

प्रभारी चौकी बन्नाखेड़ा अशोक काण्डपाल को कातवाली रुद्रपुर भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई सुरेन्द्र सिंह खड़ायत को प्रभारी चौकी बन्नाखेड़ा बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles