spot_img
spot_img
Tuesday, August 18, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग काशीपुर : नेहा गैस पर खत्म हुई गैस, नहीं हो रही डिलीवरी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : प्रशासन द्वारा गैस की सप्लाई सामान्य होने के दावे के बीच काशीपुर में नेहा गैस एजेंसी पर गैस खत्म हो चुकी है।

जी हां, आपको बता दें कि जहां डीएम/एसएसपी सहित अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारी गैस की आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रहे हैं, गैस की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्दश जारी कर रहे हैं, वहीं काशीपुर में नेहा गैस एजेंसी पर गैस खतम हो चुकी है और वह डिलीवरी करने में अक्षम हो गये हैं।

आपको बता दें कि नेहा गैस एजेंसी द्वारा विगत 4 मार्च को की गई बुकिंग का सिलेंडर अभी तक डिलीवर नहीं हो पाया है। एजेंसी स्वामी का कहना है कि वे गैस सिलेंडर से पूरी तरह खाली हो चुके हैं और उन्हें अभी यह भी नहं पता है कि गैस कब तक उनके डिपो में आयेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles