spot_img
spot_img
Tuesday, August 25, 2026
spot_img

स्ट्रीट वेंडरों को मिलेगी नई पहचान, लगाए गए पीएम स्वनिधि योजना के बोर्ड

काशीपुर : नगर निगम काशीपुर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण लेकर अपना स्वरोज़गार चला रहे रेहड़ी, ठेली और फुटपाथ व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर स्वनिधि बोर्ड लगाने का अभियान शुरू किया। जीजीआईसी के सामने आयोजित कार्यक्रम में योजना के लाभार्थियों के प्रतिष्ठानों पर बोर्ड लगाए गए।

नगर निगम के अनुसार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडरों को 50 हजार रुपये तक का आसान ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकें। स्वनिधि बोर्ड लगाने का उद्देश्य लाभार्थी व्यापारियों को एक अलग पहचान देना और अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ना है।

इस दौरान कहा गया कि नगर निगम का प्रयास है कि काशीपुर का हर मेहनतकश स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर बने और उसे सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले, ताकि वह सम्मान के साथ अपना व्यवसाय आगे बढ़ा सके।

कार्यक्रम में मुख्य नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट, पार्षद सतीश कुमार, प्रिंस बाली, ईश्वर गुप्ता, स्ट्रीट वेंडर कल्याण फाउंडेशन काशीपुर के अध्यक्ष भारत पराशर, उपाध्यक्ष पंडित मनोज कुमार, सचिव विनेश कुमार, महामंत्री विपिन कुमार, मुकेश पाहवा, राजीव परनामी, सिटी मैनेजर जफर अली, दानिश, कृष्ण कुमार, संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles