spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर : सूर्या चौकी बॉर्डर पर पुलिस ने आशिक मौहम्मद से पकड़े तीन लाख

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कुंडा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूर्या चौकी बॉर्डर पर 3 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है।
बता दें कि कुंडा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी तथा सूर्या चौकी प्रभारी पूरण सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ सूर्या चौकी बॉर्डर पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से तीन लाख रुपये भारतीय करेंसी के 2000, 500, 200 तथा 100 रुपये के नोट बरामद हुए। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम डॉक्टर मौहम्मद आशिक अहमद पुत्र अकील अहमद निवासी मौहल्ला ब्रह्मनान, थाना भोजपुर, जिला मुरादाबाद बताया। बरामद धनराशि को ले जाने के संबंध में पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया। पुलिस ने चुनाव प्रचार के दौरान पैसा इधर से उधर करने की आशंका जताई है। पुलिस ने फिलहाल धनराशि को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles