spot_img
spot_img
Tuesday, June 9, 2026
spot_img

काशीपुर : तमंचा लेकर घूम रहा था ‘बकरा’, चढ़ गया पुलिस के हत्थे

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने एक युवक को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बता दें कि विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने को लेकर कुंडा थाना पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने बैलजुड़ी तिराहे के पास नदीम उर्फ बकरा पुत्र मौहम्मद मोबिन निवासी मौहल्ला कुरैशियान, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद को 315 बोर के तमंचे व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस टीम में एसआई मनोहर चन्द्र, कांस्टेबल नीरज बिष्ट व देवेंद्र बिष्ट शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles