spot_img
spot_img
Saturday, September 26, 2026
spot_img

कार चोरी की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, पुलिस ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

काशीपुर (महानाद) : डायल 112 पर कार चोरी होने की सूचना देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जब मामले की जांच की तो कार चोरी की पूरी बात झूठी निकली। इसके बाद पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का चालान कर दिया।

मामला आर्यनगर का है। यहां रहने वाले विजय कुमार ने डायल 112 पर फोन कर अपनी निजी कार चोरी होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही काशीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चोरी से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू की।

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि कार चोरी होने की सूचना सही नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने और सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल कराने के मामले में विजय कुमार के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत 10 हजार रुपये का चालान किया।

डायल 112 के इस्तेमाल को लेकर पुलिस की अपील

काशीपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डायल 112 का इस्तेमाल केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही करें। किसी घटना की सूचना देते समय पुलिस को सही और पूरी जानकारी दें। झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles