spot_img
spot_img
Saturday, October 17, 2026
spot_img

एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

 

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने चार स्थानों पर कार्रवाई करते हुए धर्मपुर और कॉवली में दो अवैध बहुमंजिला निर्माण सील किए, जबकि सेलाकुई क्षेत्र में करीब 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

प्राधिकरण की टीम ने धर्मपुर स्थित प्रगति विहार की लेन नंबर छह में उपेंद्र अग्रवाल द्वारा किए गए अवैध निर्माण को सील किया। इसके अलावा मानसरोवर कॉलोनी, कॉवली में कैलाश, सतीश और हरीश डोभियाल द्वारा किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

वहीं, सेलाकुई के न्यू हाईवे, शिमला बाईपास क्षेत्र के कल्याणपुर में देवेंद्र रावत एवं अन्य द्वारा करीब 10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इसी क्षेत्र में नवाज अली और भू-स्वामी द्वारा करीब 10 बीघा भूमि पर की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। दोनों मामलों में करीब 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग हटाई गई।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर और पुलिस बल मौजूद रहा। एमडीडीए के अधिकारियों ने कहा कि बिना स्वीकृति निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में नियोजित विकास और बेहतर शहरी व्यवस्था के लिए नियमों का पालन जरूरी है। बिना स्वीकृति निर्माण और अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भूमि खरीदने से पहले भूखंड की वैधानिक स्थिति और आवश्यक स्वीकृतियों की जांच करने की अपील की।

सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि शिकायतों और स्थलीय निरीक्षण के आधार पर अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles