जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा में हुआ तहसीलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

0
218

खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो और दौड़ में जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा के छात्रों ने मारी बाजी

रजनेश सिंह
अलीगंज (महानाद) : जनपद एटा की अलीगंज तहसील के जनता इण्टर कॉलेज कैल्ठा में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा तहसीलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसका शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा के प्रधानाचार्य डॉ. डीके सिंह ने किया। वहीं, एटा से आए पीटीआई ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में तहसील अलीगंज के विभिन्न माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

खेल प्रतियोगिता में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज जैथरा, गांधी इंटर कॉलेज जैथरा, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज अलीगंज, जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा के सभी प्रतिभागियों को जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा के प्रधानाचार्य डॉ. डीके सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।

जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. डीके सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों से स्वस्थ दिमाग व स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है। आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में व्यक्ति को बीमारियों ने जकड़ रखा है, खेलों के माध्यम से ही बीमारियों से बचा जा सकता है। वर्तमान समय में खेलों में माध्यम से कई खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में भारत का रोशन किया है। ये बच्चे ही आने वाल कल का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि हर छात्र अपना उद्देश्य निर्धारित करें तथा सम्पूर्ण मनोयोग, एकाग्रता एवं कड़ी मेहनत से उसे प्राप्त करें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनता इंटर कॉलेज के प्रवक्ता आलोक यादव ने छात्रों से खेल में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। जनता इंटर कॉलेज के पीटीआई सुनील कुमार ने कहा कि खेल समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है और यह अनुशासन को बढ़ाने में भी मदद करता है, जो एक छात्र के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है।

कार्यक्रम को कॉलेज प्रवक्ता प्रमोद कुमार, संतोष यादव, आलोक यादव आदि ने भी संबोधित किया।

इस दौरान नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज जैथरा के प्रधानाचार्य रामसिरोहन प्रमोद मिश्रा, अखिलेश कुमार, प्रमोद कुमार निर्णायक की भूमिका में रहे।

कार्यक्रम में जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा केे प्रधानाचार्य डॉ. डीके सिंह, प्रमोद कुमार, आलोक यादव, संतोष यादव, शैलेन्द्र यादव, शिवकुमार, प्रवीन कुमार, राजकिशोर संकबार, अरविंद शुक्ला, रामनिवास गुप्ता, दीपेंद्र कुमार, विनोद मोर्य, अनुज प्रिय, योगेश कुमार, संजीव शाक्य, अल्का सक्सेना, स्वाति गुप्ता, दिव्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here