हल्द्वानी (महानाद) : कल रात्रि को नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर दोगांव के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिससे 2 लोगों की मौत हो गई तथा 16 लोग घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार बदरपुर बॉर्डर, दिल्ली से पर्यटक एक टेंपो ट्रेवलर के जरिये बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम आये थे। शनिवार रात्रि के लगभग 10 बजे दोगांव में मटियाली बैंड पर टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों पुलिस को एक्सीडेंट की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज एसआई श्याम सिंह बोरा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लगभग दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद घायलों को खाई से निकाला और 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया। हादसे में रोहतक, हरियाणा निवासी ड्राइवर सोनू कुमार (32 वर्ष) तथा दिल्ली निवासी पर्यटक गौरव बंसल की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ड्राइवर की गर्दन ही अलग हो गई।
एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
accident_news | haldwani_news



