spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

श्मशान घाट के पास थार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : श्मशान घाट के पास एक थार ने 2 बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम तुमड़िया कलां, मुरादाबाद निवासी मौ. वफात अली पुत्र मौ. कलवा ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कल दिनांक 19.10.2025 की शाम के लगभग 5.30 बजे उनका बेटा फरमान अली और उसका फुफेरा भाई मौ. तनजीम रामनगर से मजदूरी करके बाइक से अपने घर स्वार, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश जा रहे थे। तभी रास्ते में बरखेड़ी, काशीपुर में श्मशान घाट के पास एक कार थार (रजि.नं. यूके18 पी 0003) के चालक ने तेजी व लापरवाही से कार चलाते हुये उनके बेटे की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और उनका बेटा व उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौ. वफात अली ने बताया कि मौके से एम्बुलेन्स के द्वारा उनके बेटे व उसके भाई को सरकारी अस्पताल काशीपुर ले जाया गया। उनके बेटे फरमान अली की दोनों टांगों में तीन जगह फ्रैक्चर आया है और सिर व हाथ में भी चोट आयी है। वहीं, मौ. तनजीम के भी टांग में, हाथ के पंजे में व पूरे शरीर में गुम चोटें आई है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुये फरमान को एक निजी अस्पताल काशीपुर व तनजीम को स्वार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने थार चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर थार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125बी, 281 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई रविन्द्र सिंह के हवाले की है।

#kashipur_city  #kashipur_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles