spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

जसपुर : भरी पंचायत में तमंचे और बंदूक से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भरी पंचायत में विपक्षी पर तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि दि. 11/12/2022 को ग्राम कल्याणपुर में रास्ते में आने-जाने को लेकर के जगविन्दर सिहं उर्फ बोष पुत्र राजेन्द्र सिंह व गुरमेल सिंह पुत्र जसवीर सिहं निवासीगण ग्राम कल्याणपुर के बीच मारपीट व गाली गलौच होने के बाद दोनों पक्षो में आपसी विवाद उत्पन्न हो गया था। जिसके उपरान्त विवाद से बचने के लिए गुरमेल सिंह ने कल दि. 12.12.2022 को गाव के गुरद्वारे में गाव वालों को बुलवा कर के पंचायत रखी थी।

पंचायत में जगविन्दर सिंह को बुलवाया गया। पंचायत में आने के बाद भरी पंचायत के सामने जगविन्दर सिंह, गुरमेल सिहं पर आग बबूला हो गया और गुरमेल सिंह के साथ दोबारा मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देकर जगविंदर सिंह पंचायत से अपने घर गया और घर से एक तमंचा उठाकर के भरी पंचायत में लेकर के आया ओर भरी पंचायत के सामने गुरमेल सिंह को जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। उसके बाद गांव में भगदड़ मच गयी। जिसके बाद जगविंदर सिंह फिर से अपने घर में गया और एक बन्दूक उठाकर लाया और अपने घर की तरफ से गुरमेल सिंह को जान से मारने की नीयत से भरी पंचायत की तरफ फायर किया गया। उक्त घटना के बाद गांव व आस-पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल था। उक्त प्रकरण में वादी गुरमेल सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में एफआईआर सं. 487/2022 धारा 323/336/504/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 307 आईपीसी की बढोत्तरी की गयी।

मामले की सूचना एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी मिलने पर उन्होंने तत्काल टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के आदेश जारी किये गये थे। जिसके उपरान्त एसपी काशीपुर अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा द्वारा प्रभारी निरीक्षक जसपुर प्रकाश सिंह दानू के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसके उपरान्त जसपुर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त की तलाश हेतू क्षेत्र में मुखबिर मामूर कर ठोस सुरागरसी पतारसी की गयी। संभावित स्थानों पर तलाश हेतु दबिश दी गयी। जिसके उपरान्त दि. 12.12.2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जगविन्दर सिंह को ठाकुरद्वारा चुंगी से एक अदद तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर के पास गन्ने के खेत, ग्राम कल्याणपुर से एक अदद बन्दूक नाजायज 12 बोर बरामद किया गया।

अभियुक्त जगविन्दर सिंह से एक अदद तमंचा मय खोखा कारतूस व एक अदद बन्दूक 12 बोर बरामद होने के सम्बन्ध में कोतवाली जसपुर में एफआईआर सं. 489/2022 धारा- 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles