रुद्रपुर (महानाद) : एक महिला ने एक दबंग व्यक्ति पर उसके घर में घुसकर उसके साथ गलत हरकत करने और उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दबंग के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
रुद्रपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 22-10-2025 की रात्रि के लगभग 10.00 बजे सामिया लेक सिटी में रहने वाला रवि यादव पुत्र समय पाल यादव जो कि दिल्ली में मर्डर के मुकदमे में रह कर आ चुका है तथा आये दिन कालोनी में दबंगई करता रहता है, उसके घर में घुस आया। उस समय उसके पति बाहर थे, घर में घुसते ही रवि यादव उसके साथ गलत हरकत करने लगा तथा गलत इरादे से उसका हाथ पकड़ लिया। वह उससे अपना हाथ छुड़ाकर बाहर को भागी गई तो वह अपनी गाड़ी स्टार्ट कर भाग गया।
महिला ने यह बात अपने पति को बताई तथा दोनों इस घटना की शिकायत करने अपनी कार से थाने को आ रहे थे तो उक्त रवि यादव ने अपनी कार से गेट से हाईवे पर करीब 100 मीटर आगे आकर उनकी कार रोक ली तथा कार से नीचे उतरकर हाथ में तमंचा लेकर उनके ऊपर तान दिया व गाली देकर कहने लगा कि तुम्हारी औकात क्या है। अगत हमने उसकी कहीं शिकायत करी तो वह हमें जान से मार दूंगा।
महिला ने बताया कि वे एकदम से घबराकर गाडी स्टार्ट कर वहां से भागे, अगर वे वहां से समय से नहीं भागते तो रवि यादव उसे व उसके पति का जान से मार देता। उसने रवि यादव के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रवि यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 333, 351(2), 352, 75 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई नेहा राणा के सुपुर्द की है।
#rudrapur_news rudrapur_city



